फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Village head of Mirzapur arrested on charges of obscene acts

Varanasi News: मिर्जापुर का ग्राम प्रधान अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Village head of Mirzapur arrested on charges of obscene acts

विज्ञापन
रामनगर। भीटी स्थित बंदरगाह रोड पर एक युवती संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए एक युवक को रामनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव का प्रधान धर्मेंद्र कुमार है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर ग्राम प्रधान को रिहा कर दिया।

रामनगर थाने के दरोगा रवि पांडेय शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने बंदरगाह के समीप सड़क किनारे एक बाइक खड़ी देखी। पुलिस ने पास जाकर झाड़ियों की तरफ देखा तो एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस दोनों को रामनगर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि युवक मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव का प्रधान धर्मेंद्र कुमार है। युवती भी उसी के गांव की थी। पुलिस ने युवती को छोड़ दिया, जबकि ग्राम प्रधान के खिलाफ दरोगा रवि पांडेय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर प्रधान को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन



----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से दूध लेने जा रहे युवक पर हमला, छह पर मुकदमा
वाराणसी। मीरापुर बसही क्षेत्र की शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाले हर्ष सिंह और उसके दोस्त मानवेंद्र सिंह पर महावीर मंदिर रोड के समीप रॉड और लाठी-डंडे से हमला किया गया। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में कुणाल कश्यप, आफताब, दानिश खान, रोनित सोनकर, राजकुमार यादव और मृद़ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट थाने की पुलिस को राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनका भतीजा हर्ष घर से दूध लेने निकला था। रास्ते में हर्ष का दोस्त मानवेंद्र मिला। उसी दौरान अराजकतत्वों ने हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed