{"_id":"689a4c6e2134f47c5b04d409","slug":"vikas-inter-college-won-the-title-by-defeating-gangapur-14-10-varanasi-news-c-20-vns1056-1085301-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विकास इंटर कॉलेज ने गंगापुर को 14-10 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विकास इंटर कॉलेज ने गंगापुर को 14-10 से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर की सीनियर बालक टीम ने जिला विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गंगापुर इंटर कॉलेज को 14-10 गोल से हराकर खिताब जीता।
बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच में विकास इंटर कॉलेज की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष, धर्मेंद्र, शिव नारायण, निर्भय पटेल और रुद्रांश ने बाएं और दाएं छोर से लगातार हमले कर गंगापुर इंटर कॉलेज की टीम की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाए रखा। मैच के हाफ टाइम तक स्कोर 7-7 की बराबरी पर था।
दूसरे हाफ में गंगापुर इंटर कॉलेज के खिलाड़ी आदित्य, किशन, अरशद और किशन राय ने पलटवार करते हुए काउंटर अटैक किए। दूसरे हाफ में हर एक गोल के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खेल की अंतिम सीटी बजने तक विकास इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी मजबूत रणनीति और टीम वर्क के दम पर बढ़त बनाई और 14-10 के स्कोर से अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद अब विकास इंटर कॉलेज की टीम मंडलीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करेगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 17 अगस्त तक वाराणसी में ही खेली जाएगी।
वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में विकास इंटर काॅलेज की टीम ने गंगापुर इंटर कालेज को कड़े मुकाबले में 10-8 से पराजित कर खिताब जीता। विकास इंटर काॅलेज की तरफ से अनीशा सिंह, सेजल सिंह और रितिका ने वहीं गंगापुर इंटर काॅलेज की तरफ से स्नेहा चौहान, आयुषी, स्नेहा और मानसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैच में प्रवीण और साक्षी यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंडलीय सचिव विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।