{"_id":"6a42db4d717b0276ad0e33f5","slug":"vikas-inter-college-won-the-rugby-final-by-2-0-both-tries-came-in-the-first-12th-and-last-2-minutes-varanasi-news-c-20-vns1056-1447262-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विकास इंटर कॉलेज 2-0 से जीता रग्बी का फाइनल, शुरू के 12वें और अंतिम 2 मिनट में आए दोनों ट्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विकास इंटर कॉलेज 2-0 से जीता रग्बी का फाइनल, शुरू के 12वें और अंतिम 2 मिनट में आए दोनों ट्राई
विज्ञापन
जिला स्तरीय बालिका रग्बी प्रतियोगिता में सोमवार को विकास इंटर कालेज की बालिका टीम ने फाइनल में विकास क्लब को 2-0 ट्राई से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। दोनों ट्राई मैच के शुरुआती 12वें मिनट और अंतिम दो मिनट में आए। सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरू से आक्रामक रणनीति अपनाई। इसमें कई राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के बावजूद दोनों टीमें एक-एक ट्राई के लिए जूझती रहीं। 12वें मिनट में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियांशी सिंह ने एकल प्रयास से गोल कर विकास इंटर कालेज को 1-0 ट्राई से आगे कर दिया। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरा हाफ शुरू हुआ लेकिन दूसरा ट्राई मैच समाप्त होने से सिर्फ दो मिनट पहले आया। विकास इंटर काॅलेज की छवि ने गोल कर स्कोर 2-0 से आगे कर दिया। विकास क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल और पायल ने शानदार प्रदर्शन लेकिन ट्राई करने में सफल नहीं हुई।
-- -
अब ओलंपिक के साथ स्कूली खेल भी बना रग्बी
अवनीश पाल मैच के निर्णायक थे। खिताबी मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। उन्होंने कहा कि स्कूली खेल में रग्बी खेल शामिल हो जाने से युवा वर्ग में इस खेल के प्रति आकर्षण बढ़ा है। साथ ही यह ओलंपिक का खेल भी है।