फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikas Inter College MP became champion in sports and district handball

Varanasi News: विकास इंटर कॉलेज सांसद खेलकूद और जिला हैंडबॉल में बना चैंपियन

Sun, 24 Nov 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vikas Inter College MP became champion in sports and district handball
24 नवंबर से जिला स्तर पर एथलेटिक्स, खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को विकास इंटर कॉलेज चैंपियन बना। वहीं, शनिवार को जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में बालक वर्ग की अंडर 14 व 18 का खिताब भी जीता। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में अंडर-14 आयु वर्ग में विकास इंटर कॉलेज ने एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर को 8-6 गोल से हराया। अंडर-18 आयु वर्ग में विकास इंटर कॉलेज ने लालपुर स्टेडियम को 9-7 गोल से शिकस्त दी। बालिका वर्ग की जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 और 18 आयु वर्ग की प्रतियोगिता रविवार को होगी।

डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिगरा में ताइक्वांडो के बालक-बालिका के वर्ग का प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग में सात खिलाड़ियों ने गोल्ड, सात ने सिल्वर और दो ने कांस्य जीता। बालक वर्ग में आठ खिलाड़ियों ने गोल्ड, सात ने सिल्वर और दो ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। गुरुनानक इंग्लिश स्कूल में हुई शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-11 में 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में सैयद अजलान आलम प्रथम, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव द्वितीय और आरुष कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनन्या सिंह चौहान प्रथम, अनिका द्विवेदी द्वितीय और आन्वी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिगरा में 24 से 26 नवंबर तक होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स और खो-खो प्रतियोगिता अब डॉ. भीमराव आंबेडकर कीड़ा संकुल लालपुर में 25 से 26 नवंबर को होगी। जनपद स्तर पर हॉकी लालपुर में 26 से 28 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed