{"_id":"62f3c9ed15fdf214a911cf46","slug":"vijay-mishra-and-his-son-vishnu-mishra-accused-of-harassing-the-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी: विजय मिश्र और उसके बेटे पर पीड़िता का आरोप,सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी: विजय मिश्र और उसके बेटे पर पीड़िता का आरोप,सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा
Wed, 10 Aug 2022 08:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:38 PM IST
सार
भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने धमकाने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कई दिन से धमकी देने वालों के साथ ही घूम रहे हैं। आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विष्णु मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जेल में बंद भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परेशान करने और गुर्गों से धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह से शिकायत की। अपर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी वरुणा को प्रभावी कार्रवाई का आदेश दिया।
जैतपुरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के गुर्गे लगातार सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट की जा रही है। मुकदमे में समझौते नहीं करने पर सामाजिक रूप से बदनाम करने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आत्महत्या करने के लिए उकसाया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कई दिन से धमकी देने वालों के साथ ही घूम रहे हैं। पीड़िता के पत्र पर अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह को निर्देशित किया कि इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई और सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। पीड़िता ने जैतपुरा थाने पर भी असहयोग का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने पूर्व विधायक और परिजनों पर दर्ज कराया है मुकदमा
जैतपुरा निवासी पीड़िता ने पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ पहला मुकदमा अक्तूबर 2020 में भदोही के गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का दर्ज कराया था। इस मुकदमे में विजय मिश्र, बेटे विष्णु और भतीजे विकास आरोपी है। दूसरा मुकदमा पीड़िता ने सितंबर 2021 में विजय मिश्र और विष्णु सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि सामूहिक दुष्कर्म मुकदमे में समझौते के लिए उसे धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई।