फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vigilance inspector file report on RS yadav in varanasi

आरएस यादव पर एक और शिकंजा, अब इस मामले में केस दर्ज

Mon, 28 Jan 2019 10:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 28 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Vigilance inspector file report on RS yadav in varanasi
rs yadav - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जेल में निरुद्ध निलंबित और बहुचर्चित एआरटीओ (प्रवर्तन) आरएस यादव पर कसा एक और शिकंजा। वाराणसी के कैंट थाने में विजिलेंस ने यादव के नाम पर एक और मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिससे आरएस यादव और ज्यादा दिक्कतों में आ गया है। 
विज्ञापन


चंदौली जिले के एआरटीओ (प्रवर्तन) आरएस यादव की मुश्किलें कम नहीं रही हैं। यादव के खिलाफ शनिवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर की तहरीर पर कैंट थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और बेनामी संपत्तियां अर्जित करने के आरोप में की गई है। यह मुकदमा यादव की मुसीबतें और बढ़ाएगा। 11 जून, 2017 से यादव वाराणसी जिला जेल में निरुद्ध रहा। बाद में उसे मिर्जापुर जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के सतर्कता अनुभाग ने 22 जून, 2017 को यादव के खिलाफ जांच करने का निर्देश विजिलेंस की वाराणसी इकाई को दिया था। पांच अक्तूबर, 2018 को प्रदेश सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई।

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर के सहजनवा थाना के तिवरान गांव के मूल निवासी और कैंट थाना के मकबूल आलम रोड में रहने वाले यादव ने बतौर लोकसेवक एक करोड़ 47 लाख 58 हजार 451 रुपये की संपत्ति अर्जित की।


तहरीर के मुताबिक इसी अवधि में यादव ने 2 करोड़ 63 लाख 56 हजार 802 रुपये खर्च किए। इसके साथ ही यादव ने अपने मृत पिता, मृत मां, मृत सास, पत्नी, दो बेटों, दो बेटियों, दो सालों, कथित कर्मचारी राजमन और कथित ड्राइवर महेंद्र मौर्य के नाम से आय का कूटरचित लेखा-जोखा तैयार करा कर आयकर रिटर्न दाखिल किया। मुकदमे की तफ्तीश विजिलेंस की वाराणसी इकाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed