वाराणसी: आठ शेरों में कोरोना मिलने के बाद सारनाथ के चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता, जानवरों का इस तरह रखा जा रहा ख्याल
हैदरबाद में शेरों के संक्रमित होने सारनाथ के मिनी जू में सतर्कता बढ़ी।
जानवरों की हरकत में हुआ बदलाव तो लार और मल की होगी जांच।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के एक चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेरों के कोरोना संक्रमित होने की घटना के बाद देशभर के चिड़ियाघरों में सतर्कता बढ़ा दी गई। इसी क्रम बुधवार को वाराणसी में सारनाथ के मिनी जू में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जहां वन्य जीवों के हरकत नजर रखने के साथ उनके खाने पीने की चीजों को बाकायदा सेनिटाइज करके दिया जा रहा है।
साथ ही पूरे परिसर को सेनिटाइज भी किया गया। वन्य जीवों के हरकत पर निगरानी के लिए 10 से 12 कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिनकी हरकत कोई भी बदलाव होने पर मल और लार के जांच के आदेश दिए गए हैं।
वन क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि वन्यजीवों के हरकत पर निगरानी के लिए 10 से 12 वनकर्मियों को नियुक्त किया गया है। जिसमें टिकट काउंटर बंद होने से उसके भी कर्मचारी वन्य जीवों के खानपान का विशेष ध्यान देने में लगे हैं। मांसाहारी और शाकाहारी वन्यजीवों के भोजन को सबसे पहले लाल दवा (पोटैशियम परमैगनेट) को गरम पानी में मिलाकर धोया जाता है।
इसके बाद ही उन्हें खाने के लिए दिया जाता है। मगमच्छ, घड़ियाल व मांसाहारी पक्षियों को उबालकर मछली और मांस दिया जा रहा है। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बुधवार को पूरे परिषर को सेनिटाइज किया गया। इनके स्वास्थ्य परीक्षण समय समय पर चिरईगांव पशु चिकित्साधिकारी से कराया जाता है।
अभी फिलहाल पांच काले हिरन, 125 चीतल, तीन मगरमच्छ, दो घड़ियाल 10 साही, चार इमो पक्षी, सारस सहित कई रंग बिरंगी गौरैया प्रजाति की पक्षी और बकाउ तोता मौजूद हैं। जिनकी हरकतों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोई भी बदलाव होने पर तत्काल मल और लार के जांच का आदेश वनाधिकारी से मिला है