फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapith's victory in inter-university competition

Varanasi News: अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में विद्यापीठ की जीत

Sat, 24 Feb 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vidyapith's victory in inter-university competition
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर स्वामी विश्वविद्यालय को नौ विकेट से पराजित किया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व विद्यापीठ की टीम ने मेरठ की आईआईटीएम मेरठ को चार रन और एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम को तीन विकेट से हराया। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी तक खेली जाएगी। विद्यापीठ टीम के प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, डॉ. सुनीता पांडेय, हरीश चंद, संतोष शर्मा ने शुभकामना दी।
विज्ञापन




विद्यापीठ के नेटबाॅल टीम का ट्रायल 27 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतर्महाविद्यालयीय नेटबाल (पुरुष) का ट्रायल 27 फरवरी को परिसर स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू मैदान में होगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों सहित विश्वविद्यालय परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर एवं भैरव तालाब परिसर के संस्थागत छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी नेटबाल प्रभारी बीना से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed