फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Semester Exam 2025 UG semester exam time table released in kashi Vidyapith

MGKVP Semester Exam: होली बाद होंगी 5000 छात्रों की यूजी की सेमेस्टर परीक्षाएं, टाइम- टेबल जारी

Tue, 11 Mar 2025 04:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में यूजी की सेमेस्टर परीक्षा का 
टाइम टेबल जारी कर दी गई है। अलग-अलग सेमेस्टर के रेग्युलर/इंप्रूवमेंट/बैक के विद्यार्थियों की परीक्षा अलग-अलग तिथि में दो पाली में करवाई जाएगी।

विज्ञापन
MGKVP Semester Exam 2025 UG semester exam time table released in kashi Vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पढ़ने जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में यूजी की सेमेस्टर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय ने मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर और एनटीपीसी के बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। होली बाद शुरू होकर परीक्षा पांच मई तक चलेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं तो चल रही हैं, इस बीच एनईपी के तहत विश्वविद्यालय परिसर और गंगापुर, एनटीपीसी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा की तिथि भी आ गई। अलग-अलग सेमेस्टर के रेग्युलर/इंप्रूवमेंट/बैक के विद्यार्थियों की परीक्षा अलग-अलग तिथि में दो पाली में करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की 2 से 4 बजे तक करवाई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 मार्च और पहले सेमेस्टर की परीक्षा 11 अप्रैल से करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा समय-सारिणी अपलोड करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed