फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Talwar on LLB entrance exam after LLM

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith: एलएलएम के बाद एलएलबी प्रवेश परीक्षा पर तलवार, क्या है मामला ?

Thu, 08 Sep 2022 07:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 07:12 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलएम प्रवेश परीक्षा के बाद अब एलएलबी प्रवेश परीक्षा पर भी तलवार लटक रही है। प्रवेश परीक्षा में धांधली की शिकायत पर कुलपति ने जांच कमेटी का गठन किया है और तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
Vidyapeeth: Talwar on LLB entrance exam after LLM
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलएम प्रवेश परीक्षा निरस्त होने के बाद अब एलएलबी प्रवेश परीक्षा पर भी तलवार लटक रही है। प्रवेश परीक्षा में धांधली की शिकायत पर कुलपति ने जांच कमेटी का गठन किया है और तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। छात्र नेताओं का कहना है कि एलएलबी प्रवेश परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और नकल हुई है।
विज्ञापन

एलएलबी प्रवेश परीक्षा में बुधवार को धांधली की शिकायत लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवजनक गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. आनंद त्यागी से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया और गड़बड़ियों का साक्ष्य प्रस्तुत कर प्रवेश परीक्षा निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

कुलपति ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर शनिवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि 16 अगस्त को पहली पाली में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा हुई थी। पांच मिनट बाद ही पर्चा व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। पिछले दिनों ऐसे ही एलएलएम प्रवेश परीक्षा में नकल का आरोप लगा था। कुलपति ने जांच रिपोर्ट के आधार पर फिर से परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में विधि संकाय प्रतिनिधि लोरिक यादव, श्रेयस मिश्रा, आकाश राय, प्रिंस मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed