{"_id":"66ef68773a89b70c3e077446","slug":"vidyapeeth-programs-will-run-for-4-days-before-the-46th-convocation-varanasi-news-c-20-vns1021-734491-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ : 46वें दीक्षांत से पहले 4 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ : 46वें दीक्षांत से पहले 4 दिन तक चलेंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
रविवार को भी खुलेगा विवि, 100 विद्यार्थियों ने बनाए गांधी और आंबेडकर के स्केचमाई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रविवार को भी खुला रहेगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया रविवार को क्लासेज स्थगित रहेंगी, लेकिन, विभागों में 5 दिनों तक दीक्षोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। 25 सितंबर को 46वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। वहीं, शनिवार को विभागाें में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। 100 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने आंबेडकर, महात्मा गांधी के स्केच बनाए। इसका विषय ''गांधी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भीमराव आंबेडकर'' रखा गया था। 22-25 सितंबर तक के कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चित्रकला कार्यशाला, लोक गीत, नुक्कड़-नाटक, काव्य पाठ, निबंध में छात्र और छात्राएं हिस्सा लेंगी।
शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और सोशल वर्क के छात्र और छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सोशल वर्क के 30 छात्र और छात्राओं ने गांधी, दीनदयाल और अंबेडकर पर चित्र उकेरा। चित्रकला में प्रियांशी विजेता बनीं। दूसरे स्थान पर आशुतोष और तीसरे पर नंदिनी वर्मा रहीं। मनोविज्ञान में अलशिफा खातून पहले, कृतिकर पाठक और मोजम अली को दूसरा स्थान, आदिल अंसारी को तीसरा स्थान मिला। हिंदी विभाग में स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। साहिबा परवीन को पहला, तहरीन आजम को दूसरा, पीएचडी छात्र वरुण को तीसरा स्थान मिला। पर्यटन अध्ययन संस्थान में स्वभाव संस्कार विषय पर सफाई अभियान और प्रतियोगिता हुई।
पांच दिन के कार्यक्रमों की लिस्ट
22 सितंबर - मंच कला विभाग में लोकगीत, नुक्कड़-नाटक।
23 सितंबर - ललित कला विभाग में चित्रकला कार्यशाला
24 सितंबर - सभी विभागों में काव्य पाठ और देश भक्ति।
25 सितंबर - गांधी अध्ययन पीठ में दीक्षांत समारोह।