{"_id":"6605e5ddaec87b04390f2f14","slug":"vidyapeeth-news-practical-will-be-live-in-colleges-affiliated-to-kashi-vidyapeeth-varanasi-news-c-20-vns1056-556466-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidyapeeth News:काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों में प्रैक्टिकल होगा लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidyapeeth News:काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों में प्रैक्टिकल होगा लाइव
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं को लाइव कराना होगा। इसके साथ ही इसको विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड भी करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से सात अप्रैल तक की डेडलाइन तय कर दी गई है।
विश्वविद्यालय से जुड़े वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के कॉलेजों में स्नातक में करीब एक लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। वर्तमान समय में अधिकांश पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षा खत्म हो गई है। अब विश्वविद्यालय की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की सूची को कॉलेज लॉगिन पर अपलोड करा दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से 7 अप्रैल तक प्रायोगिक परीक्षा कराकर उसका अंक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर उसकी हार्डकॉपी विश्वविद्यालय के परीक्षा गोपनीय विभाग में जमा करने को कहा है। साथ ही सभी संस्थानों को अपने संस्थान के यूट्यूब चैनल पर प्रायोगिक परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग/अपलोड करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन