{"_id":"5ebcfdf58ebc3e907b73eaa7","slug":"video-viral-of-man-beaten-brutally-nose-rubbed-on-shoes-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक को दबंगों ने जमकर पीटा और जूते पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दबंगों ने जमकर पीटा और जूते पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल
Thu, 14 May 2020 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 May 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिल में एक युवक की कुछ मनबढ़ों(दबंगों) ने जमकर पिटाई कर दी। उसको जमकर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जूते पर नाक रगड़वाकर उससे माफी मंगवाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने पर पीड़ित युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दस दिन पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
दस दिन पूर्व लालगंज बाजार से घर वापस लौट रहे भुला गांव निवासीकी कुछ दबंगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। करीब 1.23 मिनट के वीडियो में राहुल को मनबढ़ बर्बरता पूर्वक पीट रहे हैं। वायरल वीडियो को देख कर पीड़ित के चाचा ने स्थानीय पुलिस को एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी अमन उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी दयालापुर को गिरफ्तार कर धारा 343, 323, 147, 504 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज लिया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।