{"_id":"639581f940c0675c130e617c","slug":"video-of-varanasi-railway-station-goes-viral-passengers-worried-for-tickets-employees-remain-clueless","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: वाराणसी रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल, टिकट मांगता रहा यात्री लेकिन कर्मचारी बने रहे अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: वाराणसी रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल, टिकट मांगता रहा यात्री लेकिन कर्मचारी बने रहे अंजान
Sun, 11 Dec 2022 12:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:39 PM IST
सार
वाराणसी के रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कर्मचारी कंप्यूटर पर काम कर रहा है। जबकि टिकट काउंटर पर यात्री टिकट मांग रहा है। वीडियो में यात्री यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सर, ट्रेन आने की घोषणा हो चुकी है, टिकट दे दीजिए।
विज्ञापन
टिकट काउंटर
- फोटो : demo pic
विस्तार
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के दावे की पोल खोलता एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टिकट काउंटर पर कुछ रेल कर्मचारी एक स्थान पर बातचीत कर रहे हैं, एक कर्मचारी कंप्यूटर पर काम कर रहा है। जबकि टिकट काउंटर पर यात्री टिकट मांग रहा है।
वीडियो में यात्री यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सर, ट्रेन आने की घोषणा हो चुकी है, टिकट दे दीजिए। हालांकि कर्मचारियों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। वीडियो बनाते देख कर्मचारी ने पूछा कि यह क्या कर रहे हो तो यात्री की ओर कहा जा रहा है कि वीडियो बना रहा हूं, रेलमंत्री को ट्वीट करूंगा।
इस संबंध में स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि घटना के बारे में पता लगाया गया। वीडियो नौ दिसंबर की रात का है। टीटीई कैश जमा करने में लगे थे। टिकट मांगने वाला यात्री दूसरी लाइन में होकर आवाज दे रहा था, जबकि उस काउंटर पर तैनात कर्मचारी वॉशरूम गया था।