{"_id":"5d5aa3b28ebc3e89d50f5124","slug":"video-children-jumping-upon-pampig-house-in-ganga-bhadaini-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा में मौत का खेल, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा में मौत का खेल, प्रशासन बेखबर
Mon, 19 Aug 2019 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
पंपिंग हाउस से कूदते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में उफनाती गंगा के बीच मौत का खेल चल रहा है, जिसकी प्रशासन को भनक तक नहीं है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर इतना बढ़ रहा है कि वह अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। वाराणसी के भदैनी स्थित पंपिंग हाउस से बच्चे गंगा में छलांग लगा रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
इन बच्चों की थोड़ी असावधानी इनकी जान पर भारी पड़ सकती है। बच्चों का यह स्टंट सुबह से लेकर शाम तक चलता रहता है। वहीं स्थानीय लोग इनसे कुछ नहीं कहते हैं। क्योंकि कहने पर बच्चे खुद उनसे बोलने लग जाते हैं। पंपिंग हाउस की उंचाई करीब 40 फीट के लगभग होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : वाराणसी में होगा यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, देशी-विदेशी कलाकार होंगे शामिल
विज्ञापन
गंगा में कूद रहे बच्चों की उम्र लगभग 11 साल से 16 साल तक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे मल्हाओं और नाविकों के है, जो बचपन से तैरना सीख जाते हैं। प्रशासन को ऐसे हालातों पर जल्द ही कोई कदम उठाना चाहिए नहीं तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता है।