{"_id":"67fdec129372d793c90a94bf","slug":"victim-of-cyber-fraud-debit-card-blocked-net-banking-stopped-4-50-lakh-withdrawn-from-account-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: साइबर ठगी का शिकार; डेबिट कार्ड ब्लॉक कराए, नेट बैंकिंग बंद कराई, खाते से निकल गए 4.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: साइबर ठगी का शिकार; डेबिट कार्ड ब्लॉक कराए, नेट बैंकिंग बंद कराई, खाते से निकल गए 4.50 लाख
Tue, 15 Apr 2025 10:55 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:55 AM IST
सार
डेबिट कार्ड ब्लॉक कराए और नेट बैंकिंग बंद कराई फिर भी खाते से 4.50 लाख निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर सिगरा थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल फोन और दो डेबिट कार्ड खोने पर उन्हें ब्लॉक कराने और नेट बैंकिंग बंद कराने के बावजूद खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर सिगरा थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लक्सा रोड निवासी जितेंद्र कुमार वाजपेयी ने सिगरा थाने की पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 12 अप्रैल को वह वाराणसी से लखनऊ जाने के लिए कैंट रोडवेज जा रहे थे। रास्ते में उनका मोबाइल फोन और उसके कवर में रखे पीएनबी और एचडीएफसी के दो डेबिट कार्ड गिर गए।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों डेबिड कार्ड को ब्लॉक करा कर अपने बैंक अकाउंट की नेट बैंकिंग बंद करा दी। 13 अप्रैल की सुबह जब उन्होंने अपने लैपटॉप पर अपना ई-मेल खोला तो पता लगा कि उनके खाते से साढ़े चार लाख रुपये यूपीआई और एटीएम के माध्यम से निकाला जा चुका है। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन