फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice president wife arrived varanasi and worship at kashi vishwnath temple

वाराणसी पहुंचीं उप राष्ट्रपति की पत्नी, काशी पुराधिपति दरबार में टेका मत्था

Mon, 10 Sep 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Sep 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Vice president wife arrived varanasi and worship at kashi vishwnath temple
वैंकेया नायडू की पत्नी एम. उषा - फोटो : amar ujala
उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू की पत्नी एम. उषा दो दिसवीय दौरे पर वाराणसी में हैं। सोमवार को उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन व दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा उन्होंने कई और देवालयों में मत्था टेका। वो रविवार को वाराणसी पहुंची थीं। वो अपने निजी दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह  श्रीमती नायडू सिद्धपीठ विशालाक्षी दरबार में पहुंची। विधि-विधान से माता का कुमकुम पूजन अर्चन कीं। इसके बाद एम.उषा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने काशी पुराधिपति का षोडशोपचार पूजन व दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वो अन्नपूर्णेश्वरी दरबार गई।
विज्ञापन


माता अन्नपूर्णा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कीं। मंदिर परिवार की तरह से उप महंत शंकर पूरी ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्रम, फ़ोटो व प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उन्होंने उप मंहत से मंदिर का इतिहास भी जाना। पूजन-अर्चन करने के बाद उप राष्ट्रपति की पत्नी ने अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed