फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice Chancellor inaugurated the free quarterly yoga training camp

Varanasi News: निशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का कुलपति ने किया उद्घाटन

Tue, 03 Feb 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inaugurated the free quarterly yoga training camp
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से संचालित निशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने किया। यह शिविर शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के संवर्धन के साथ-साथ समाज में सकारात्मक जीवन मूल्यों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कुलपति ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, अपितु यह भारतीय दर्शन की वह साधना है, जो चित्तवृत्ति निरोध के माध्यम से मानव को आत्मबोध की ओर अग्रसर करती है। योगसूत्र में प्रतिपादित योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः का सिद्धांत आज के अशान्त, तनावग्रस्त और असंतुलित जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। योग प्रशिक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान निरंतर भारतीय ज्ञान-विज्ञान, संस्कृत शिक्षा एवं योग परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विविध शैक्षणिक एवं प्रशिक्षणात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed