फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vibhishana lit the funeral pyre of Ravana in Ramnagar's Ramlila

Varanasi News: रामनगर की रामलीला में विभीषण ने दी रावण को मुखाग्नि

Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vibhishana lit the funeral pyre of Ravana in Ramnagar's Ramlila
राज मद और अहंकार में डूबे रावण का अंततः श्रीराम ने वध कर देवगणों और ऋषियों को रावण के राक्षसी राज से मुक्ति दिलाई। अवतारी प्रभु श्रीराम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अपनी मानवीय लीला से लोगों को यह विश्वास दिलाया कि धर्म की सर्वदा विजय व अधर्म का नाश होता है। रामनगर में चल रही विश्व प्रसिद्ध रामलीला में बृहस्पतिवार को रावण का रणक्षेत्र में मृत्यु शैय्या पर शयन और श्रीराम विजय की लीला हुई।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध रामलीला के 27वें दिन बाणों की वर्षा के बीच श्रीराम रावण के हृदय में बाण मारकर उसे विचलित कर देते हैं। फिर एक बाण नाभि में मारकर रावण की इहलीला समाप्त कर देते हैं। रात्रि में निर्धारित समय 10.30 बजे विभीषण पूरे विधि विधान से रावण को मुखाग्नि देकर उसके शव को जलाते हैं। लीला में शव के प्रतीक रूप में रावण का विशाल पुतला जलाया गया। संपूर्ण लंका भूमि श्रीराम के जयकारे से गूंज उठती है और यहीं पर आरती के पश्चात लीला को विश्राम दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed