फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VHP executive president says that ram mandir construction will start from this year

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, राम मंदिर का निर्माण इसी साल से होगा शुरू

Fri, 17 Aug 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Aug 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
VHP executive president says that ram mandir construction will start from this year
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि 2018 में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पहली बार बनारस पहुंचे विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष पहले लहरतारा स्थित कबीर दास की जन्मस्थली पर गए, वहां से संत रविदास के मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद लहुराबीर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को फैसले के दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इसके लिए अनिश्चित काल तक इंतजार नहीं किया जा सकता है। अगस्त या सितंबर में फैसला आने में तेजी आएगी। हम संतों के पास जाएंगे, जो भी उचित कदम होगा, उसे उठाएंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि मंदिर निर्माण की तारीख तय करना संभव नहीं है। हां यह जरूर है कि 2018 में मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 71 हजार गांवों में एकल विद्यालय चल रहे हैं। इसे आगामी दो साल में एक लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी सात, आठ और नौ सितंबर को स्वामी विवेकानंद से जुड़े ऐतिहासिक शहर शिकागो में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस होगा। इसमें 60 देशों से 1800 हिंदू नेता आ रहे हैं। श्रीश्री रविशंकर, रामदेव और गायत्री परिवार के लोग सह आयोजक हैं। विश्व के हिंदू नेताओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि काशी सांस्कृतिक राजधानी है। इसके विरासत को बचाने में विहिप लगी है। प्रवीण तोगड़िया के सवाल पर कहा कि ईर्ष्या एक व्यक्ति के प्रति, अपनी महत्वाकांक्षा, नकल, आधारित कारक दीर्घकालीन नहीं होते हैं।


रोहिंग्या मुसलमानों पर कहा कि ये संगठित आतंकवादी हैं। इन्होंने सेना और पुलिस पर हमला किया था। इसके लिए गृहमंत्री के पास प्रस्ताव गया है। एनआरसी पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रजिस्टर बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed