फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   very soon groom will use helcopter in marriage for bride

बहुत जल्द कम खर्च में हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया ला सकेंगे दूल्हेराजा

Fri, 16 Feb 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
very soon groom will use helcopter in marriage  for bride
हेलीकॉप्टर - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अगर हेलीकॉप्टर से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अब आपको बस कुछ दिनों का इंतजार करना है। इसके बाद यह सुविधा आपको काशी में ही मिलने लगेगी। कम खर्च और कम समय में काशी दर्शन के साथ ही पूर्वांचल तक की सैर तक कर सकेंगे। इसके लिए कई कंपनियां आगे भी आ चुकी हैं। सभी ने अपना पैकेज तैयार कर उस पर काम भी शुरू कर दिया है।

इन सुविधाओं में मात्र 2500 रुपये में काशी दर्शन तो सवा लाख में बारात तक करने की सुविधा भी रहेगी। इस सुविधा के बाद अब तक जहां शादियों में हेलीकॉप्टर का प्रयोग केवल करोड़पति बाप के बेटे ही कर पाते थे, वहीं अब सामान्य परिवार के दूल्हे भी कम खर्च में दुल्हनिया को ला सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप शादी को यादगार बनाने के लिए भी हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर सकते हैं। पाटलीपुत्र एयरलाइंस की इस सुविधा के लिए सवा लाख रुपये (जीएसटी को छोड़कर) खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं पाटलीपुत्र की कुछ सुविधाएं शुरू भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी दर्शन पर आने वाले पांच हजार रुपये के खर्च को कम करके ढाई हजार रुपए तक करने के लिए प्रदेश सरकार को कंपनी ने प्रस्ताव भी भेजा है, ताकि श्रद्घालुओं का आधा खर्च सरकार उठाएगी। इसमें दो तरह के हेलीकॉप्टर हैं एक छह और दूसरा नौ सीटर है। 

very soon groom will use helcopter in marriage  for bride
हेलीकॉप्टर - फोटो : demo pic

चेयरमैन बीके मिश्रा ने बताया कि सी प्लेन की योजना भी पाटलीपुत्र एयरलाइंस बना रहा है, वहीं दूसरी ओर पवन हंस ने काशी और गंगा दर्शन कराने की महीनों पहले घोषणा कर चुकी और उसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

रामनगर स्थित हेलीपैड से उड़ान भरेगा। इसके अलावा मीराज एविएशन भी काशी दर्शन के लिए पहले ही पैकेज घोषित कर चुका है।  पवन हंस कंपनी ने हेलीपैड के लिए डोमरी में जमीन ले ली है।

जल्द ही यहां हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हेलीपैड निर्माण के बाद गंगा दर्शन के साथ-साथ काशी दर्शन आदि श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे। पर्यटन संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पवन हंस के लिए जमीन मिल गई है।

अन्य जिन एविएशन कंपनियों को सुविधा प्रदान करने की बात है। प्रदेश सरकार से करार के बाद आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। पाटलीपुत्र कंपनी के वाइस चेयरमैन  करन तिवारी ने बताया कि  हमने ढाई हजार में आम लोगों को काशी दर्शन कराने का प्रपोजल उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed