Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Venus seen in the sky with the moon

Varanasi News: आसमान में चांद के संग नजर आया शुक्र

Fri, 24 Mar 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Venus seen in the sky with the moon
विज्ञापन

चैत्र शुक्ल तृतीया के चांद की खूबसूरती पर हर कोई फिदा नजर आया। चांद के साथ निकले शुक्र तारे को देखने और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीर और वीडियो वायरल होते रहे। खगोलीय घटना के इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला नजर आया। चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को चंद्रमा और शुक्र एक ही राशि पर आए हैं। यह एक खगोलीय घटना है और ज्योतिष की दृष्टि से शुभ कारक है। धार्मिक व मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि वीनस अठ्ठारह करोड़ बावन लाख किलो मीटर दूर था, यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए भी शुक्र की दस फीसदी चमक थी। इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि एक साथ नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article