नियम रहे 'कराह': BHU कैंपस में पुलिसिया अंदाज में दौड़ रहीं हूटर-फ्लैशर लगी गाड़ियां, यूपी पुलिस से शिकायत
वाहनों में हूटर-फ्लैशर या सायरन लगाने के नियम महामना की बगिया (बीएचयू) में दम तोड़ रहे हैं। इन दिनों बीएचयू परिसर में चीफ प्रॉक्टर ऑफिस की हूटर, फ्लैशर (लाल-नीली बत्ती) लगी गाड़ियां पुलिसिया अंदाज में खूब दौड़ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में चीफ प्रॉक्टर ऑफिस की हूटर, फ्लैशर (लाल-नीली बत्ती) लगी गाड़ियां पुलिसिया अंदाज में खूब दौड़ रही हैं। दिन हो या रात सुरक्षाकर्मी इन गाड़ियों से हूटर बजाकर दौड़ते नजर आ जाएंगे। छात्रों ने ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत यूपी पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। यूपी पुलिस ने वाराणसी पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य 900 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें पूर्व सैनिकों के साथ ही अलग से निजी सुरक्षा कंपनियों के माध्यम से भी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय का अपना खुफिया विभाग भी है।
इसमें शामिल लोग परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ट्विटर पर शिकायत के बाद यूपी पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जिम्मेदारी भी वाराणसी पुलिस को सौंपी गई है। इस बारे में एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह ने नियमानुसार जांच की बात कही है।
ये भी पढ़ें: बीएचयू आईआईटी के शोध छात्र ने की खुदकुशी, पिछले साल हुई थी शादी, बंद होने वाली थी फेलोशिप
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
एआरटीओ प्रवर्तन श्यामलाल यादव ने कहा कि बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर और उनके कार्यालय की गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती और हूटर के साथ चलने का कोई शासनादेश नहीं है। ऐसी कोई गाड़ी अगर चल रही है तो वह गलत है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चीफ प्रॉक्टर ने बताया गाड़ियों में फ्लैशर लगाने का कारण
बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यू सिंह ने कहा कि गाड़ियों में फ्लैशर, हूटर लगाने का कोई शासनादेश नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पेट्रोलिंग वाली गाड़ियों में हूटर लगवाया गया है। अगर इससे किसी को परेशानी है तो उसे उतरवा लिया जाएगा।
आरटीआई में भी दिया गलत जवाब
बीएचयू प्रशासन की ओर से गाड़ियों पर फ्लैशर, हूटर लगाकर चलने वाली गाड़ियों के बारे में चुरामनपुर भुल्लनपुर निवासी शिशिर मिश्रा ने 13 जून को आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी। 19 जून को कुलसचिव कार्यालय के संपदा कार्यालय की ओर से दिए गए जवाब में सही जानकारी नहीं दी गई। इसमें यह लिखा है कि बीएचयू प्रशासन का कोई भी वाहन नीली एवं लाल बत्ती और साइरन युक्त नहीं है। जबकि शनिवार की रात को ही परिसर में मुख्यद्वार से अंदर जाती सायरन और लाल-नीली बत्ती वाली गाड़ी का वीडियो बनाकर इसकी टि्वटर पर शिकायत की गई है।