फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vehicles will not ply on four routes including Madagin-Godaulia

Varanasi News: मैदागिन-गोदौलिया समेत चार मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not ply on four routes including Madagin-Godaulia
सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को सोमवार को रूट डायवर्जन किया है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मैदागिन-गोदौलिया समेत चार प्रमुख मार्गों पर शनिवार की रात से ही वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद प्रतिबंध हटेगा। वहीं, हाईवे पर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व की गई है।
विज्ञापन

डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मैदागिन-गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी स्थित होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यहां कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। ऑटो व ई-रिक्शा का भी रूट तय है। नौ मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


ये रहेंगे ऑटो रूट
1 : गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट, लकड़ी मंडी, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय होकर अमर उजाला जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 : लहुराबीर जयसिंह चौराहे से मलदहिया चौराहा, साजन, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा लंका तक।

3 : लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से कैंट स्टेशन तक फिर वापसी।
4 : लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से चांदपुर तक और फिर वापसी।

5 : अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, अंबेडकर चौराहे से जेपी मेहता, दैत्रावीर से भोजूबीर, गिलट बाजार तक फिर वापस।
6 : चौकाघाट से ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक से फिर वापस।


इन नौ मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा पर रोक
1 : बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लंगड़ा हाफिज नई सड़क से रामापुरा, गोदौलिया
2 : गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा से गोदौलिया

3 : मैदागिन से गोदौलिया
4 : गोदौलिया से मैदागिन

5 : पियरी चौकी से बेनियाबाग तिराहा
6 : ब्रॉडवे होटल रविंद्रपुरी से सोनारपुरा, मदनपुरा से गोदौलिया

7 : सूजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
8 : लंका से सामनेघाट

9 : सामनेघाट से लंका तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed