{"_id":"60f1ca248ebc3e70162a28b6","slug":"vehicle-parking-facility-started-in-godowlia-multilevel-parking-after-inaugrated-by-pm-modi-during-varanasi-visit-know-about-charges-or-fee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद मल्टीलेवल पार्किंग में सुविधा शुरू, जानिए शुल्क के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद मल्टीलेवल पार्किंग में सुविधा शुरू, जानिए शुल्क के बारे में
Fri, 16 Jul 2021 11:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:34 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त के अनुसार, तीन घंटे के लिए पार्किंग शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोदौलिया के मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण बृहस्पतिवार को किया था। शुक्रवार से यहां वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त के अनुसार, तीन घंटे के लिए पार्किंग शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है। दो पहिया वाहन चालकों को तीन घंटे बाद 10 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
टोकन खो जाने पर 20 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसमें 375 वाहन खड़े होंगे। बता दें कि यह वाराणसी का पहला मल्टी लेवल पार्किंग है। इस पार्किंग से शहरी क्षेत्र में यातायात की समास्या का निदान होगा। सड़क पर वाहनों को रखने की समस्या से भी लोगों को निजात मिल गई है। इससे शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र गोदौलिया, दशाश्वमेध समेत आसपास का इलाका जाम से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
गोदौलिया बाजार, काशी के धार्मिक स्थलों तक जाने के मुख्य मार्गों में से एक है। इस इलाक़े में यातायात का भार ज्यादा होता है। इस क्षेत्र में पार्किंग स्थल नहीं होने से लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया करते थे। जाम से निज़ात दिलाने के लिए गोदौलिया के तांगा स्टैंड की जगह अब मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। ग्राउंड प्लस चार मंजिला सेमी ऑटोमैटिक पार्किंग है। इसका निर्माण अप्रैल 2019 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे के अगले दिन वाराणसी का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। शाम को महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने मोबाइल से खूब फोटो खींची। वहीं लोगों को रुद्राक्ष के अंदर नहीं जाने का मलाल रहा।
शुक्रवार की शाम को रुद्राक्ष के बाहर शाम को लोगों की आवाजाही बढ़ गई। सामने शहीद उद्यान में नियमित आने वाले लोग बाहर से रुद्राक्ष को देख रहे थे। योगा करने वाले विनोद कुमार, मिथिलेश श्रीवास्तव, कौशल राय ने बताया कि इसे आम जनता के लिए भी खोलना चाहिए ताकि लोग अंदर जाकर देख सके।
सुरक्षाकर्मी ने बताया कि लोग अंदर आने के लिए मुख्य गेट खोलने की बार-बार मांग कर रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं है। इसलिए गेट बंद रखा गया है। इसके अलावा बीएचयू के एमसीएच विंग में भी लोगों की आवाजाही लगी रही। आशापुर आरओबी पर वाहन चालक फर्राटा भरते दिखे, इससे वहां पर जाम की समस्या खत्म हो गई है।