फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vehicle looted by posing as fake policeman, three accused arrested

Varanasi News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटा वाहन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicle looted by posing as fake policeman, three accused arrested
फूलपुर पुलिस ने शनिवार को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वाहन लूटने के तीन आरोपियों को खालिसपुर स्थित कंक्रीट स्लीपर प्लांट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की चार पहिया वाहन बरामद किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों में चोलापुर के परानापट्टी निवासी रोहित कुमार, सिंधोरा के भदेवली गांव निवासी आशीष कुमार और जौनपुर के जलालपुर स्थित इजरी निवासी चंद्रभूषण शर्मा शामिल है। आरोपियों ने 25 जुलाई की रात बाबतपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर चालक पर चेकिंग का रौब झाड़ते हुए मालवाहक वाहन लूटकर फरार हो गए थे। वहीं, वाहन को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की और नहीं देने पर वाहन को चौक थाने में सीज करने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र कतरौली निवासी विनोद कुमार ने फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में चोलापुर के तालाबेला निवासी राहुल यादव और जौनपुर के दुल्लापुर निवासी धीरज यादव की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed