फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vegitable

आलू व प्याज के थोक भाव में कमी, फुटकर में मनमानी

Mon, 02 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
vegitable
वाराणसी। यह जिला प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा है कि शहर की छोटी-छोटी सब्जी मंडियों और ठेलों में आलू प्याज बिक्री करने वाले मनमाना दाम वसूल रहे हैं। जबकि पिछले तीन दिनों से आलू व प्याज के थोक भाव में कमी आ रही है। बाजार में 50 से 60 रुपये किलो आलू और 65 से 70 रुपये किलो तक प्याज की बिक्री हो रही है। जबकि पहड़िया मंडी में आलू का थोक भाव 28 से 30 रुपये और प्याज का 45 से 50 रुपये चल रहा है। किलो पीछे 20 से 30 रुपये तक दाम वसूलने वालों पर जिला
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां तक की टीम ने एक बार भी बाजार में यह देखने की जहमत नहीं उठाई कि दाम वाजिब लिया जा रहा है या नहीं। इसे लेकर भी लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मंडी के आलू आढ़ती हीरालाल मौर्य ने बताया कि शनिवार व रविवार को पहड़िया मंडी में आलू 2800-3200 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 4500-5000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। रोजाना मंडी में 22 से 25 ट्रक आलू की आवक है। पंजाब से भी जल्द ही आलू की खेप आनी है। यहां से आलू आना शुरू हुआ तो फिर भाव स्थिर हो जाएगा। शहर के सुंदरपुर सब्जी मंडी, सिगरा के चंदुआ सट्टी, मंडुवाडीह सब्जी मंडी, विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी सहित वरूणापार इलाकों के सब्जी मंडियों में आलू 50 रुपये किलो और प्याज 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि गली, मोहल्ले और कालोनियों में घूमकर ठेले पर आलू प्याज बेचने वाले मनमाना दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में खुले स्टाल पर डेढ़ क्विंटल बिका आलू
रविवार छुट्टी के दिन पहड़िया मंडी के खुले स्टाल पर सस्ते दाम पर आलू लेने के लिए लोगों की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही। देखते ही देखते डेढ़ क्विंटल आलू बिक गया। वहीं एक क्विंटल प्याज की बिक्री हुई। इंचार्ज आनंद प्रकाश पांडेय ने बताया कि डेढ़ क्विंटल आलू और एक क्विंटल प्याज की बिक्री हुई। 30 रुपये किलो आलू और 50 रुपये किलो प्याज मुहैया कराया जा रहा है।
आलू प्याज का सब्जी मंडी में कुछ रेट और कालोनी में कुछ रेट चल रहा है। सीधे 20 से 30 रुपये का अंतर प्रति किलो में है। इस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई करने की जरूरत है।-मोना मेहरोत्रा, गृहिणी

आलू व प्याज की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। बगैर आलू की कोई सब्जी बनेगी ही नहीं। जिला प्रशासन को इनके भाव पर नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है।-अर्चना सिंह, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed