फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetables Price increasing in varanasi Due to shortage in rainy season spoiling taste

Vegetables Price: वाराणसी में सब्जियों की कम आवक से उछल रहे दाम बिगाड़ रहे जायका, अभी जेब और होगी ढीली

Fri, 05 Aug 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 09:39 AM IST
सार

आसमान छू रहे सब्जियों के दामों से करीब-करीब हर घर का बजट और रसोई का जायका बिगड़ रहा है। जिससे हर किसी को बाजार में मन मसोसकर सब्जियों की न केवल खरीदी करना पड़ रही है बल्कि स्वाद के मामले में समझौता करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Vegetables Price increasing in varanasi Due to shortage in rainy season spoiling  taste
ठेले पर सब्जी की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के माह में सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। सब्जियों व फलों के आसमान छूते दामों ने आमजन के भोजन की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। वाराणसी की मंडियों में किसी भी सब्जी का दाम 40 रुपये से कम नहीं है।

विज्ञापन


दो सप्ताह पहले जो परवल 40 से 60 रुपये प्रति किलो में मिलती था, अब उसकी कीमत 90-100  रुपये  प्रति किलो हो गई है। वहीं 20 रुपये प्रति किलो में मिलने वाली भिंडी, नेनूआ, करेला के दाम में 10 रुपये से ज्यादा की बढोतरी हुई है। बारिश के बाद सब्जियों की आवक कम होने से मंडी में धनिया पत्ता, मिर्च, बोड़ा सहित कई हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडियों में बोड़ा 70-80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 100-120 रुपये, धनिया 250-300 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहे हैं। वहीं, आलू और प्याज 20-से 25 के बीच , टमाटर 40 रुपये, हरी मिर्च 60 रुपये और खीरा 40 रुपये मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरपुर मंडी के सब्जी विक्रेता उमेश पटेल ने बताया कि मंडी में सब्जियों की कम आवक और सावन माह के चलते मांग बढ़ी है। मंडी में बनारस सहित मिर्जापुर से स्थानीय  सब्जियों की आवक है। बारिश के कारण आलू प्याज कीमतों में वृद्धि हुई है।

चांदपुर में हरी सब्जियों के खुदरा विक्रेता राजेश ने कहा कि बारिश के शुरू होते ही ओर दाम और अधिक बढ़ेंगे। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में सब्जियों को मंडी से बाजार तक पहुंचाने का खर्चा अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। वहीं नुकसान भी अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed