फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetables Price in Varanasi: Decline in the prices of green vegetables, health and taste of green

Vegetables Price in Varanasi: हरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से सेहत और जायके की रंगत हरी

Thu, 16 Jun 2022 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

रात में पुरवा हवाओं के चलने से खेतों में हरी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है। इस कारण मंडी में स्थानीय मौसमी सब्जियों का बोलबाला है।  बीते माह आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब सामान्य हो गए हैं। 

विज्ञापन
Vegetables Price in Varanasi: Decline in the prices of green vegetables, health and taste of green
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते माह आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब सामान्य हो गए हैं। इससे गरीब और मध्य वर्गीय तबके को काफी राहत मिली है। इन दिनों सब्जी मंडी में लगभग सभी सब्जियों का भाव कम हो गया है। इसका कारण सब्जियों की अच्छी उपज और बारिश का नहीं होना बताया गया है। बताते चलें कि बारिश नहीं होने से मौसमी सब्जियां जैसे नेनुआ, भिंडी, परबल, लौकी, बैंगन आदि के भाव में काफी कमी आई है।

विज्ञापन


वाराणसी के मंडुआडीह और सुंदरपुर सब्जी मंडी में नेनुआ, बोड़ा और भिंडी 20 से 30 रुपये का ढाई किलो, पालक और बथुआ का साग 10 रुपये गड्डी, लौकी 15 से 20 रुपये और खीरा 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है।  परवल 30 से 40 रुपये किलो तो फूलगोभी अलग-अलग साइज में 30 से 50 रुपये तक मिल रहा है। बैगन 40 रुपये, करेला 25 से 30 रुपये, हरी मिर्च 40 से 50 रुपये  किलो है।
विज्ञापन


वहीं बाहर से आने वाली हरी सब्जियों के दाम अभी भी महंगाई के लिहाज से काफी कम हैं। जो टमाटर अभी 40 से 45 दिन पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा था उसका दाम अब 50 से 60 रुपये किलोग्राम तक हो चुका है। शिमला मिर्च 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तो मूली 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। नींबू अभी भी अपने पुराने रेट में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परवल, नेनुआ, भिंडी, करेला, कुंदरु, पालक, कद्दू, कोंहड़ा, लौकी जैसी हरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं फलों की महंगाई में कोई राहत नहीं मिली है। अलग-अलग प्रकार के आम 30 से 60 रुपये किलो मिल रहा है। अनार और सेब का भाव 170-180 से ऊपर ही चल रहा है। 

वाराणसी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम

  • एलपीजी    1062 रुपये  प्रति 14.2 किलोग्राम
  • पेट्रोल    97.40 रुपये प्रति लीटर
  • डीजल    90.58 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed