फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetables costlier due to rain

बारिश से महंगी हुई सब्जियां

Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vegetables costlier due to rain
बरसात के चलते सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। प्याज के दाम में अचानक आठ से दस रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई। आलू के फुटकर भाव में भी तेजी आई है। पिछले सप्ताह प्याज 25 रुपये किलो बिक रहा था जो अब 35-38 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल है। बारिश के चलते मंडी में किसानों के नहीं पहुंचने से सब्जियों के भाव में तेजी आई है। पहड़िया मंडी से लेकर छोटी मंडियों में इस समय माल की आवक प्रभावित हो गई है। सुंदरपुर सब्जी मंडी में विक्रेता आयुष ने बताया कि नासिक से आने वाला प्याज अब महंगा हो गया है। हर सब्जियों के दाम में प्रति किलो पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बारिश से सब्जियां खराब भी हो रही हैं। वाराणसी प्रगतिशील सब्जी फल व्यवसायी समिति के अध्यक्ष किशन सोनकर ने बताया कि बारिश के दिनों में सब्जियों और फलों के दामों में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

सामान पहले अब
अदरक 60 80
प्याज 25 35-36
शिमला मिर्च 60 80
आलू 16 20
टमाटर 30 40
देसी परवल 100 80
बैंगन 25 30
कटहल 40 40
कोहड़ा 30 40
नोट- सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed