फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable vendor murdered by slitting his throat in Varanasi

UP: वाराणसी में सब्जी विक्रेता की गले पर वार कर हत्या, पुश्तैनी मकान के विवाद को लेकर जांच कर रही पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में घर में लेटे सब्जी विक्रेता के गले पर वार कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन
Vegetable vendor murdered by slitting his throat in Varanasi
जितेंद्र जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में शुक्रवार को सब्जी विक्रेता जितेंद्र जायसवाल (55) के गले पर वारकर हत्या कर दी गई। बिस्तर पर लेटे हुए जितेंद्र के गले पर गहरा जख्म था और खून बह रहा था। सूचना पाकर पहुंची लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जितेंद्र के परिजनों ने आशंका जताई है कि पुश्तैनी मकान के विवाद में उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
हुकुलंगज स्थित एक मकान के एक-एक कमरे में जितेंद्र जायसवाल और उसके तीन भाइयों का परिवार रहता है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार पुश्तैनी मकान को लेकर किसी न किसी बात पर चारों भाइयों के परिवार के बीच विवाद आए दिन होता रहता है। चार महीने पहले सड़क हादसे में जितेंद्र का पैर टूट गया था। वह टीबी का भी मरीज था। पैर टूटने के कारण वह घर पर ही रहता था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; स्वामी जितेंद्रानंद बोले: जिस यदुवंशी को गाय के दूध, गोबर, गोशाला से दुर्गंध आए, उसका DNA संदेह के घेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने पुश्तैनी मकान के बगल में किराये पर भी कमरा ले रखा है। उसका एक बेटा अंकित जायसवाल और दो बेटियां सोनम व अंकिता हैं। बड़ी बेटी सोनम की शादी हो चुकी है और उसकी विदाई होनी थी। उसी की तैयारी में सोनम और उसकी मां दुर्गा किराये वाले कमरे पर थी।

शाम के समय जितेंद्र के कमरे में उसकी छोटी बेटी अमृता गई तो टेलीविजन ऑन था। बिस्तर पर पिता का लहूलुहान शव देखकर वह जोर से चीखी तो आसपास मौजूद लोग भाग कर आए। घटना की सूचना पाकर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। 

इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ की एवीटी से काशी विश्वनाथ में बुझेगी आग, छोटी घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed