{"_id":"57f1655a4f1c1b9911574ec8","slug":"vegetable-seller-police-brutality","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता पर पुलिस की बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता पर पुलिस की बर्बरता
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर मारपीट कर चार हजार रुपये छीनने का आरोप नगवां के सब्जी विक्रेता कार्तिक दास ने लगाया है। रविवार को कार्तिक ने एसएसपी कैंप कार्यालय में गुहार लगाई और अपनी चोट दिखाकर दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्तिक को आश्वस्त किया गया कि भेलूपुर इंस्पेक्टर से मामले की रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
कार्तिक दास के अनुसार शनिवार की दोपहर वह साइकल से घर से निकला था। रविदास पार्क के समीप एक परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ मिला। उसने कार्तिक को शराब पीने की पेशकश की तो मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी होने लगी, सभी उसे अस्सी पुलिस चौकी ले गए। चौकी के दो सिपाहियों से उक्त युवक कुछ कहा। इसके बाद दोनों सिपाही उसे अंदर खींच लिए। हाथ-पैर बांधकर लाठियों से जमकर पिटाई की। जेब से चार हजार रुपये भी निकाल लिए। काफी मान मनौव्वल के बाद छोड़ा गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत लंका थाने पर की तो दोनों सिपाहियों ने एक बार फिर पिटाई की।