फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable crop damaged due to rain, loss of farmers

बारिश से सब्जियों की फसल बर्बाद, किसानों का नुकसान

Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vegetable crop damaged due to rain, loss of farmers
राजातालाब। हरी सब्जियों की कीमत में कमी से परेशान किसान अब सब्जी की फसल के खराब होने की मार झेल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा टमाटर उत्पादक किसान परेशान हैं। वहीं मंडी में आवक कम होने से टमाटर 8 से 10 रुपये किलो बिकने लगा है। यहीं हाल ज्यादातर सब्जियों का है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते आंशिक लॉकडाउन से सब्जी की पैदावार अच्छी होने के बावजूद किसानों को अच्छी कीमत नहीं मिल पा रही थी। लेकिन पिछले दिनों हुई तेज बारिश फसल खराब हो गई। खेतों में काफी पानी लगने से पौधे गल गए। टमाटर की फसल को नुकसान हुआ। इससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। राजा तालाब सब्जी मंडी की आढ़तियां संतोष पटेल तथा ललित ने बताया दो दिनों से सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि यह उछाल मामूली है। वहीं आवक भी घट गई है। आने वाले दिनों में फसलें और खराब होगी जिससे कीमतें बढ़ सकती है।
विज्ञापन

---------
फसल अच्छी थी पर बारिश ने किया बर्बाद
जयापुर के टमाटर उत्पादक किसान रामआसरे पटेल का कहना है कि इस बार फसल अच्छी थी पर बारिश ने नुकसान कर दिया। पानी लगने से टमाटर की फसल के खत्म होने की पूरी संभावना है। बताया कि उन्होंने दो बार अगेती और पछेती टमाटर की फसल लगाई थी। शायद पछेती फसल बच जाए तो कुछ आमदनी हो जाए। इससे पहले कीमत कम होने फायदा नहीं मिल पा रहा था। लेकिन उम्मीद थी कि आगे रेट बढ़ेगा तो फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तुड़ाई के अभाव में हरी मिर्च हुई लाल
किसान मुकेश सिंह का कहना है कि बारिश के बाद खेत सूखने में समय लगा और समय से मजदूर नहीं मिल पाए। जिससे फसल खराब हो गई। हरी मिर्च की कीमत अच्छी मिल जाती है, जबकि लाल मिर्च की कीमत नहीं मिलती है। बताया कि लॉकडाउन से श्रमिक घरों से नहीं निकल रहे हैं। कुछ लोग तोड़ाई के लिए आ रहे हैं तो उन्होंने अपनी मजदूरी बढ़ा दी। पहले जहां डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन ले रहे थे वहीं 200 से 250 मांग रहे है।
--------
सब्जी पहले रेट मौजूदा रेट
लौकी 6-8 10-12
कोहड़ा 6-8 12-13
परवल 40 55
नेनुआ 6-7 10-12
भिंडी 5-6 10-12
करेला 7-8 15-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed