Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veer Bal Balidan Diwas RSS No one martyrdom Sikhism guru nanak dev tribute in varanasi

वीर बाल बलिदान दिवस : बोले प्रांत प्रचारक- सिख धर्म ने जितनी शहादत दी है उतनी किसी ने नहीं दी, दी श्रद्धांजलि

Fri, 27 Dec 2024 03:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

Varanasi News : कार्यक्रम में खालसा पंथ प्रवर्तक गुरु नानक देव से लेकर दसवें व अंतिम गुरु गोबिंद सिंह की विस्तृत जानकारी दी गई। उनके गाैरवपूर्ण जीवन के बारे में कई बातें बताई गईं।

विज्ञापन
Veer Bal Balidan Diwas RSS No one martyrdom Sikhism guru nanak dev tribute in varanasi
बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुद्वारा गुरुबाग के सचिव डॉ. हरमिंदर सिंह दुआ ने कहा कि भारतीय इतिहास में खालसा पंथ प्रवर्तक गुरु नानक देव से लेकर दसवें व अंतिम गुरु गोबिंद सिंह तक की गौरवमयी गाथाओं का विशिष्ट स्थान है।

विज्ञापन

सिख गुरुओं के धर्मनिष्ठ त्याग, राष्ट्रप्रेम और महान वीरोचित परंपराओं से यह देश धन्य हुआ है। सिख धर्म ने जितनी शहादत दी है उतनी किसी धर्म ने नहीं दी। 

वह महमूरगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर सर्ववंशदानी दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि समाज में अज्ञानी व भटके हुए लोगों के कारण विकट परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं।
विज्ञापन




यदि गंगू ने धोखा न दिया होता तो वीर बालक शहीद न हुए होते। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दो साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह धर्म की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अन्य दो साहिबजादों जोरावर और फतेह सिंह को इस्लाम न स्वीकार करने के कारण दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई नरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह ने सबद-कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी अजीत सिंह ने पवित्र ग्रंथ का पाठ किया। इस दौरान मुख्य सेवादार परमजीत सिंह अहलूवालिया, प्रबंधक दलजीत सिंह, डाॅ. वीरेंद्र, जयप्रकाश, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे। संयोजन संजय चौरसिया और संचालन नीतेश मल्होत्रा ने किया।

Trending Videos

दिखाई साहिबजादों की कहानी 
गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में साहिबजादों  के शहादत दिवस पर सबद, गायन, भाषण, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी भी लगाई। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से चार साहिबजादों के जीवन और वीरता को दर्शाया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर ने चार साहिबजादों की वीरता और कुर्बानी पर चर्चा की। कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुमेधा सिंह, प्रीति सिंह और वैष्णवी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed