फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veda Science Study and Research Center will be in Naimisharanya on the lines of BHU

Varanasi News: बीएचयू की तर्ज पर नैमिषारण्य में होगा वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र

Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Veda Science Study and Research Center will be in Naimisharanya on the lines of BHU
नैमिषारण्य में बीएचयू की तर्ज पर ही वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र का निर्माण किया जाएगा। केंद्र में गुरुकुल शिक्षा पद्धति के साथ ही वेदों का अध्ययन और शोध होगा। बृहस्पतिवार को बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र के समिति कक्ष में केंद्र के स्वरूप पर विद्वानों ने चर्चा की। वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र की स्थापना के बाद वेदों एवं पुराणों में संरक्षित ज्ञान को आमजन के बीच ले जाने के लिए अध्ययन किया जाएगा। वेद विज्ञान केंद्र में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, गुरुकुल, योगशाला, यज्ञशाला, मंदिर का निर्माण किया जाएगा। खगोलशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए यहां वेधशाला भी स्थापित की जाएगी। इसके लिए पांच एकड़ जमीन प्रदेश सरकार ने दी है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. महेंद्र पांडेय ने कहा कि वेद विज्ञान केंद्र में वेदों के मंत्रों पर शोध और अनुसंधान जरिये आम लोगों तक इसका ज्ञान पहुंचाया जाएगा। पर्यावरणविद डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि वेदों में छिपे ज्ञान को अनुसंधान के जरिये ही आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। बीएचयू की तर्ज पर नैमिषारण्य में बनने वाले वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र में वेद मंत्रों पर अनुसंधान व अध्ययन होंगे। इस दौरान धर्मार्थ कार्य विभाग के संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ल, प्रो. चंद्रकांता राय, प्रो. राममूर्ति चतुर्वेदी, प्रो. विजय शंकर शुक्ल, सुनील कुमार वर्मा और प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी विचार रखे। संचालन प्रो. रामसागर मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मृत्युंजय देव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed