फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veda mantras will resonate in America Sampurnanand University online Sanskrit learning center will open

देववाणी का दायरा अब सात समंदर पार तक: अमेरिका में गूंजेंगे वेद मंत्र, खुलेगा ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण केंद्र

Thu, 15 Dec 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने अमेरिका में ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक में ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण को मंजूरी दे दी गई।  

विज्ञापन
Veda mantras will resonate in America Sampurnanand University online Sanskrit learning center will open
संस्कृत

विस्तार

देववाणी संस्कृत का दायरा अब सात समंदर पार तक होगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण केंद्र के जरिये अब विदेशी भी प्राच्य विद्या का ज्ञान ले सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अमेरिका में ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक में ऑनलाइन संस्कृत शिक्षण को मंजूरी दे दी गई।  कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बैठक में उत्तर प्रदेश के अंदर 8 संस्कृत महाविद्यालय और बाहर तीन संस्कृत महाविद्यालयों को नई मान्यता देने की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन

दो चरणों में होगी अध्यापकों की चयन प्रक्रिया

कुलपति ने बताया कि महाविद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में दो चरणों में चयन प्रक्रिया होगी। प्रथम चरण की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी। मेरिट के आधार पर हर महाविद्यालय में पदों के हिसाब से साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में कुलपति या नामित आचार्य और दो या तीन विशेषज्ञ होंगे। कार्यपरिषद ने इसे स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: दीक्षांत समारोह 26 को: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में मेधावियों की सूची जारी, इन्हें मिलेंगे छह-छह स्वर्ण पदक

सरस्वती सुषमा पत्रिक का नियमित प्रकाशन कराने, अप्रवासी भारतीय रमन तिवारी की ओर से छात्रावास की मरम्मत और पंच मंदिरों के पुनरुद्धार पर सहमति बनी। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के सापेक्ष तकनीक पदों पर आउटसोर्सिंग से नियुक्ति करने पर भी कार्यपरिषद ने सहमति दे दी है।  
 

इन्हें मिली प्रोन्नति

डॉ. विजय कुमार पांडेय और डॉ. दिनेश कुमार गर्ग को कैरियर एडवांसमेंट योजना के तहत एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर और डॉ. विशाखा शुक्ला को प्रोन्नति वेतनमान में प्रोन्नत किया गया। इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह आदि मौजूद रहे। 
पढ़ें: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: वेदों के साथ अब अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई भी जरूरी, बैठक में फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed