फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   English and computer studies are also necessary Along with Vedas in Sampurnanand Sanskrit University

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: वेदों के साथ अब अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई भी जरूरी, बैठक में फैसला

Wed, 14 Dec 2022 07:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई विद्यापरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।  अब शास्त्री व आचार्य के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है।

विज्ञापन
English and computer studies are also necessary Along with Vedas in Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अब शास्त्री व आचार्य के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। अभिनय का भी पाठ्यक्रम नए सत्र से आरंभ होगा। इसके साथ ही शास्त्री प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति के अनुसार क्रेडिट सिस्टम लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई विद्यापरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति ने बताया कि शास्त्री के विद्यार्थियों को क्रेडिट के साथ ही अध्यापकों को भी आंतरिक अंक देने का अधिकार होगा। नई शिक्षा नीति के अनुसार कंप्यूटर और अंग्रेजी को भी वर्तमान सत्र से अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन

शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए पहल

शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सिक्किम के संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों में शोध कार्य को अनुमति दी गई है। इसके लिए समिति बनाई गई है जो इसमें मार्गदर्शन करेंगी। नए सत्र से फिल्म अभिनेता गोविंदा के बड़े भाई निर्माता व निर्देशक डॉ. कीर्ति कुमार आहूजा विश्वविद्यालय में अभिनय आधारित पाठ्यक्रम की शुरूआत करेंगे। साहित्य संस्कृति के तहत इसका संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति करेंगे डीलिट और महामहोपाध्याय के लिए चयन

विद्यापरिषद की बैठक के दौरान सदस्यों ने विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में डीलिट व महामहोपाध्याय की उपाधि देने के लिए कुलपति को अधिकृत किया। दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 दिसंबर को होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed