{"_id":"612936483d788a28256fc9d5","slug":"vda-will-beautify-five-more-ponds-promote-religious-and-mythological-importance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पांच और तालाबों को संवारेगा वीडीए, धार्मिक व पौराणिक महत्व को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पांच और तालाबों को संवारेगा वीडीए, धार्मिक व पौराणिक महत्व को बढ़ावा
Sat, 28 Aug 2021 12:32 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:32 AM IST
सार
वीडीए जिन तालाब-कुंडों को संवारेगा उनमें शिवपुर का चंचा ताल, पांडेयपुर पोखरा, लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल का दूसरा ताल, रामनगर का सगरा व क्षीर सागर तालाब है। तालाब-कुंडों का पानी रिचार्ज किया जाएगा। चारों ओर पाथ-वे, लाइट, बेंच आदि लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बखरिया तालाब का निरीक्षण करतीं वीडीए वीसी ईशा दुहन।
- फोटो : Twitter: @vdavaranasi
विस्तार
धार्मिक व पौराणिक महत्व के तालाब-कुंडों को संवारने का काम वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से शुरू हो गया है। नौ तालाब-कुंडों को संवार रहे वीडीए को पांच और तालाब-कुंडों को संवारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
धार्मिक व पौराणिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए वीडीए जिन तालाब-कुंडों को संवारेगा उनमें शिवपुर का चंचा ताल, पांडेयपुर पोखरा, लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल का दूसरा ताल, रामनगर का सगरा व क्षीर सागर तालाब है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इन तालाबों को संवारने का प्रपोजल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा गया है। अब इन तालाबों को संवारने व सजाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। बताया कि तालाब-कुंडों का पानी रिचार्ज किया जाएगा। चारों ओर पाथ-वे, लाइट, बेंच आदि लगाई जाएगी।
विज्ञापन
31 तक नौ तालाब-कुंडों का काम पूरा होगा
वीडीए वीसी ने बताया कि पहले से निर्माणाधीन नौ तालाब-कुंडों का काम 31 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। काल्हा तालाब, दूधिया तालाब, लक्ष्मी कुंड, पहड़िया तालाब, रिवा तालाब, संत कबीर प्राक्ट्य स्थल तालाब का काम 70 फीसदी या उससे अधिक तक पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बकरिया तालाब की धीमी प्रगति पर वीसी नाराज
वीडीए वीसी ने शुक्रवार की शाम बकरिया तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे काम पर वीसी ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अभियंताओं से तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि दो से तीन शिफ्ट में मजदूरों को लगाकर हर हाल में 15 सितम्बर तक काम पूरा करें। निरीक्षण के दौरान सचिव सुनील वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता अनिल दूबे, अतुल मिश्रा आदि रहे।