फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA Varanasi Seals Five Commercial Shops Takes Action Over Arrears Notices Had Been Issued Previously

VDA Varanasi: वीडीए ने सील की पांच व्यावसायिक दुकानें, बकाए पर की कार्रवाई; पहले दी गई थी नोटिस

Wed, 15 Apr 2026 08:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 15 Apr 2026 08:00 PM IST
सार

Varanasi News: वीडीए ने बकाया किराया न चुकाने पर 5 दुकानों को सील किया। कई वर्षों से भुगतान न करने पर कार्रवाई की गई। आवंटियों को 15 दिन में बकाया जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है, अन्यथा आवंटन निरस्त कर ई-ऑक्शन होगा। 8-10 अन्य दुकानों पर भी जल्द कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
VDA Varanasi Seals Five Commercial Shops Takes Action Over Arrears Notices Had Been Issued Previously
जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक परिसर में दुकानें सील करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बकाया किराया और देय धनराशि की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए पांच व्यावसायिक दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर की गई। जिन आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वे कई वर्षों से किराया और अन्य देय राशि जमा नहीं कर रहे थे, जबकि उन्हें समय-समय पर नोटिस देकर भुगतान के लिए चेताया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक परिसर स्थित दुकान संख्या 64-65, जो शिवदेव नारायण राय के नाम आवंटित है, पर अप्रैल 2026 तक 10,16,393 रुपये (जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) की बकाया धनराशि हो गई थी। इसी प्रकार लालता सिंह की दुकान संख्या 22 पर 8,14,307 रुपये बकाया पाए गए। प्रकाश चंद्र की दुकान संख्या 125 और उषा देवी की दुकान संख्या 126 पर 5,40,302 रुपये की बकाया राशि दर्ज की गई।

विज्ञापन

VDA Varanasi Seals Five Commercial Shops Takes Action Over Arrears Notices Had Been Issued Previously
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : संवाद

बताया गया कि इन सभी आवंटियों को कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद वीडीए ने सख्ती दिखाते हुए संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश चंद्र दुबे, पटल सहायक अजय श्रीवास्तव और रेंट कलेक्टर रणधीर की मौजूदगी में दुकानों को सील कर दिया।

प्राधिकरण ने संबंधित आवंटियों को 15 दिन के भीतर बकाया किराया और अन्य देय राशि, जिसमें विक्रय मूल्य भी शामिल है, जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न करने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा और दुकानों को ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।

वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जो लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं। फिलहाल 8 से 10 अन्य दुकानों को चिह्नित किया गया है, जिन पर जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से व्यावसायिक परिसरों में बकाया न चुकाने वाले आवंटियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed