फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA Varanasi External development fee of increased about 4 percent rates applicable on maps

VDA Varanasi: 4.32 प्रतिशत बढ़ा वाराणसी विकास क्षेत्र के वाह्य विकास शुल्क, मानचित्रों पर लागू होंगी नई दरें

Thu, 27 Mar 2025 03:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 03:11 AM IST
सार

शासन की इस संशोधित व्यवस्था के तहत वाराणसी एवं रामनगर-मुगलसराय क्षेत्र में वाह्य विकास शुल्क की नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन
VDA Varanasi External development fee of increased about 4 percent rates applicable on maps
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए की ओर से वाराणसी विकास क्षेत्र के वाह्य विकास शुल्क में 4.32 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी विभिन्न नियमावलियों और शासनादेशों के तहत मानचित्र स्वीकृति पर लगने वाले विभिन्न शुल्कों का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


इसे हर वर्ष 1 अप्रैल को पुनरीक्षित किया जाता है। इसी क्रम में वाराणसी विकास क्षेत्र (वाराणसी एवं रामनगर-मुगलसराय) के लिए वाह्य विकास शुल्क की दरें संशोधित की गई हैं। वाराणसी विकास क्षेत्र के वाह्य विकास शुल्क में 4.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में यह शुल्क 1390 रुपये था। 
विज्ञापन


साल 2025-26 के लिए इसे 60 रुपये बढ़ाकर 1450 रुपये कर दिया गया है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यह शुल्क वर्ष 2024-25 में 985 था। साल 2025-26 के लिए इसे 40 रुपये बढ़ाकर 1025 रुपये किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नई दरें 1 अप्रैल के बाद स्वीकृत होने वाले सभी मानचित्रों पर लागू होंगी। हालांकि, शासन ने यह स्पष्ट किया है कि विकास अनुज्ञा शुल्क, भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क और निरीक्षण शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed