दालमंडी चौड़ीकरण: भारी फोर्स के साथ शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, 10 मिनट में दुकान खाली करने का आदेश
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बाजार में चिह्नित 12 भवनों में से पहले भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अन्य को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को दालमंडी चौड़ीकरण में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जो 12 भवन चिन्हित किए थे। उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। सुबह 12 बजे से कार्रवाई डी 50/ 207 जिसके भवन स्वामी मोहम्मद शाजिद और मोहम्मद वाजिद है, उनका भवन तीन मंजिला भवन को ध्वस्त करने जब फोर्स के साथ वीडीए अधिकारी पहुंचे तो तीन मंजिला भवन खाली था।
उसमें नीचे की ओर आठ दुकानें खाली करने के लिए समय मांगा गया तो अधिकारी ने 10 मिनट का समय दिया और ऊपर को जाने वाली सीढ़ी को चाभी न मिलने पर ताला तोड़ कर ऊपर की मंजिल पर पांच मजदूर हथौड़ा और ग्रील मशीन से तीन मंजिला भवन को तोड़ने का कार्य करने लगे।
इसी भवन के सामने चार मंजिले मकान के अवैध निर्माण को तोड़ने गई टीम का महिला मकान मालकिन भवन संख्या सीके 67/27 नसीमा बनो ने विरोध करते हुए बोला मेरा अधिकार छीन लीजिए हम मुस्लिम है, तो उसका नाजायज फायदा न उठाएं।
महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है। पुराने मकान मालिक के नाम पर नोटिस दिए गए हैं। वीडीए की टीम ने मकान मालकिन से दस्तावेजों की मांग की है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
वीडीए द्वारा आज तीन भवनो कों ध्वस्तकरण करना था। तीसरा भवन सीके 67/1 सईद इल्ले अली का मकान है। जिसमें दस दुकान है। इनके भी भवन में जब वीडिए टीम पहुंची तो भवन स्वामी ने खाली करने के लिए थोड़ा समय मांगा।
इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। एसीपी दशाश्वमेध और एसीपी कोतवाली के साथ पीएसी भी मौजूद रही। दालमंडी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोनों तरफ से बैरिकेट्स लगा रास्ता बंद कर दिया गया था।
इस दौरान आगे का मार्केट खुला हुआ था और दालमंडी जाने वाली सभी गलियों में जाम की स्थिति थी। जो लोग शादी संबंधित सामान खरीदने आ रहे थे, उन्होंने भी बोला पहले भी मार्केट करने आए हैं लेकिन इतनी समस्या नहीं हुई थी। बाजार टूट रहा है, यह देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। इस कारण दुकानदारों ने सामान का रेट भी बढ़ा दिया है।