फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA's JCB started the act of demolishing illegal shops

वीडीए ने बुलडोजर चलाकर 40 अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

Wed, 05 Feb 2020 01:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
VDA's JCB started the act of demolishing illegal shops
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

कामधेनु अपार्टमेंट के सामने बनी 40 अवैध दुकानों को मंगलवार देर रात हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद ध्वस्त किया गया। वीडीए के अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ दुकानों को जमींदोज किया। इससे पहले दुकानदार एकजुट होकर सड़कों पर उतर गए थे और वीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के बीच वीडीए की सख्ती के बाद उन्हें हटाया गया।

विज्ञापन


लंका चौराहे के पास कामधेनु अपार्टमेंट के सामने कई साल पहले 40 से ज्यादा दुकानें अवैध तरीके से बना ली थी। अपार्टमेंट की पार्किंग की जमीन पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ न्यायालय में गुहार लगाई गई थी। न्यायालय ने इन अवैध दुकानों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। अक्टूबर में आदेश के बाद वीडीए ने कार्रवाई नहीं की न्यायालय ने आदेश का अनुपालन नहीं करने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हरकत में आई वीडीए ने 2 फरवरी को दुकानदारों से सामान खाली करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे लंका, भेलूपुर सहित कई थानों की फोर्स के साथ वीडीए का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद लामबंद दुकानदारों ने सड़क जामकर विरोध शुरू कर दिया। कई स्तर की वार्ता के बाद लाउडस्पीकर से चेतावनी देकर सबको हटाया गया। वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
 

VDA's JCB started the act of demolishing illegal shops
अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी - फोटो : amar ujala

सात दिन की मोहलत के लिए गिड़गिड़ाए दुकानदार

वीडीए की टीम पहुंचने के बाद दुकानदारों ने कार्रवाई रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया। पहले रास्ता जाम किया फिर विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भी वीडीए के रुख में नरमी नहीं आने पर न्यायालय में सुनवाई का हवाला देकर सात दिन की मोहलत मांगी। इसके लिये दुकानदार घंटों तक गिड़गिड़ाते रहे।

टूटी दुकानें तो आंखों से बही आंसुओं की धारा

दुकानों पर बुलडोजर चलते ही दुकानदारों की आंखें नम होने लगी। जैसे जैसे कार्रवाई बढ़ी वैसे ही उनकी अश्रुधारा भी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed