{"_id":"653185591ebd28ad5901a979","slug":"vda-awaits-income-tax-and-police-investigation-in-varuna-garden-case-na-news-c-20-vns1013-396290-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Azmi: वाराणसी के वरुणा गार्डेन मामले में वीडीए को आयकर और पुलिस की जांच का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Azmi: वाराणसी के वरुणा गार्डेन मामले में वीडीए को आयकर और पुलिस की जांच का इंतजार
Fri, 20 Oct 2023 09:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:28 AM IST
सार
वाराणसी के वरुणा गार्डेन मामले में वीडीए को आयकर और पुलिस की जांच का इंतजार है। आयकर विभाग के निर्देश पर बुधवार को वीडीए ने मेसर्स विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के वरुणा गार्डेन मामले में वीडीए को आयकर और पुलिस की जांच का इंतजार है। आयकर विभाग के निर्देश पर बुधवार को वीडीए ने मेसर्स विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इन पर आरोप है कि शिवपुर के वरुणा गार्डेन का पूर्णता प्रमाण पत्र वीडीए के दस्तावेजों में नहीं है।
विज्ञापन
इसे फर्जी मानकर वीडीए ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब पुलिस और आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नक्शा पास कराने के बाद वरुणा गार्डेन का निर्माण कराया गया है और निर्माण विधिक है, जबकि निर्माण के बाद पूर्णता प्रमाण पत्र वीडीए के दस्तावेजों में नहीं है। पूरी कार्रवाई आयकर की है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पूर्णता प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके बाद आयकर के निर्देश पर ही वीडीए की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। फिलहाल इस प्रकार के मामले रेरा में जाते हैं।
विज्ञापन