{"_id":"6908976623aa77b3f800d0e1","slug":"vda-action-will-also-be-taken-against-basement-shops-in-dal-mandi-in-varanasi-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी चौड़ीकरण योजना: बेसमेंट की दुकानों पर भी होगी कार्रवाई, सैकड़ों लोगों को दिया गया है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी चौड़ीकरण योजना: बेसमेंट की दुकानों पर भी होगी कार्रवाई, सैकड़ों लोगों को दिया गया है नोटिस
Mon, 03 Nov 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:22 PM IST
सार
दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर तेजी से कार्रवाई की तैयारी चल रही है।वीडीए ने पहले ही 12 लोगों को नोटिस दिया है। वहीं नगर निगम ने 151 भवन स्वामियों को गृहकर बकाये का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना
- फोटो : ड्रोन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत 8 से अधिक बेसमेंट में दुकान चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इनकी पुरानी फाइलें निकाली जा रही हैं। अवैध निर्माण के नाम पर वीडीए ने पहले ही 12 लोगों को नोटिस दिया है। इसके अलावा नगर निगम ने 151 भवन स्वामियों को गृहकर बकाये का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
रविवार को भी पीडब्ल्यूडी की टीम ने गश्त कर एनाउंसमेंट किया। इसके बाद 15 भवन स्वामी चौक थाने में खुले कैंप कार्यालय पहुंचे। अब तक 40 से अधिक भवन स्वामियों ने कागजात जमा किए हैं। अब तक 3 रजिस्ट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
रजिस्ट्री के बाद एक भवन ध्वस्त कराया गया है। योजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कागजात की जांच करने के बाद मुआवजा दिया जा रहा है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पहले दालमंडी में 20 फीट में बेसमेंट बना था। मिनी बाजार बसाने की नीयत से बेसमेंट बनाया गया था। अधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो सील कर दिया।
विज्ञापन
पूरे इलाके में बेसमेंट के नाम पर पूरा बाजार बसा दिया गया था। आज भी दालमंडी में एक दूसरे से बेसमेंट ऐसे जुड़े हैं, मानो कोई सुरंग हो। आज भी दालमंडी और हड़हा सराय में अरबों का कारोबार बेसमेंट में ही चलता है। इन पर प्रशासन की पैनी नजर है। संबंधित विभागों के जरिये इन्हें नोटिस दिया जा रहा है।