{"_id":"64cbf6a652a7204ec60e52a4","slug":"vasant-mahila-mahavidyalaya-got-a-plus-grade-varanasi-news-c-20-vns1013-316048-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वसंत महिला महाविद्यालय को मिला ए प्लस ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वसंत महिला महाविद्यालय को मिला ए प्लस ग्रेड
विज्ञापन
बोलीं प्राचार्य, सभी के प्रयास से बी से ए प्लस ग्रेड पर पहुंचा महाविद्यालय
जुलाई में नैक की तीन सदस्यीय टीम ने किया था मूल्यांकन, की थी सराहना
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड मिला है। महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राओं और कर्मचारियों के सहयोग से महाविद्यालय ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार किया है। सभी के प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय की रैंकिंग बी ग्रेड से बढ़कर ए प्लस तक पहुंची है।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बल पर महाविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिला है। प्रो. सिंह ने बताया कि नैक टीम ने महाविद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कृष्णमूर्ति की मूल्य आधारित शिक्षा, सहायक प्रबंधन, जीवंत और सहायक एल्यूमिनी एसोसिएशन, शिक्षण अधिगम के लिए अनुकूल वातावरण, अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के लिए सराहना की है। नैक बंगलूरू की टीम ने 11 और 12 जुलाई को महाविद्यालय का मूल्यांकन किया था। इसमें प्रो. लथा पिल्लई, प्रो. जया भसीन और डॉ. रेखा कालिया शामिल थीं। नैक टीम ने महाविद्यालय के हरित वातावरण और जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों को भी सराहा था। प्राचार्य ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बेहतरीन महिला महाविद्यालय है। प्राचार्या ने आईक्यूएसी टीम के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. अंजना सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी त्रिकाल शर्मा मौजूद रहे।