फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasant Kanya PG College team won the Besant Mary Kom Kabaddi Tournament Trophy.

Varanasi News: वसंत कन्या पीजी काॅलेज की टीम ने जीती बेसेंट मैरीकॉम कबड्डी टूर्नामेंट ट्रॉफी

Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vasant Kanya PG College team won the Besant Mary Kom Kabaddi Tournament Trophy.
वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। इंडोर और आउटडोर खेलों में 300 खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेसेंट मैरीकॉम कबड्डी टूर्नामेंट की ट्रॉफी वसंत कन्या महाविद्यालय की टीम ने जीती। जबकि वसंत कन्या इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता और धीरेंद्र महिला पीजी काॅलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि यहां इंडोर खेलों में शतरंज, ताइक्वांडो और कैरम जबकि आउटडोर खेलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, 100 मीटर, 200 मीटर, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें कोनेरू कंपी चेस टूर्नामेंट में धीरेंद्र महिला पीजी काॅलेज, सनबीम काॅलेज फाॅर वीमेन, डीएवी पीजी काॅलेज, महिला महाविद्यालय, वसंता काॅलेज फाॅर वूमेन और वीकेएम की टीमों ने प्रतिभाग किया। शतरंज में डीएवी पीजी काॅलेज के तनिष्क द्विवेदी ने प्रथम, आकाश कुमार मौर्य ने द्वितीय जबकि तीसरा स्थान महिला महाविद्यालय की स्वाति कुमारी ने हासिल किया।
विज्ञापन

मैडम ब्लावत्स्की वॉलीबॉल टूर्नामेंट में महिला महाविद्यालय बीएचयू ने धीरेंद्र महिला पीजी काॅलेज को हराकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। तीसरा स्थान पर वसंत कन्या महाविद्यालय की टीम ने हासिल किया। निर्णायक की भूमिका विकास त्रिपाठी, कपिलदेव यादव, दीपक कुमार गोंड, रतन कुमार शर्मा और पुष्कर यादव ने निभाई। संचालन प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने की। स्वागत खेल प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रसाद सोनकर, डॉ. आशीष सोनकर, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. दीक्षा जायसवाल, डाॅ. सिमरन सेठ और डॉ. मालविका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed