फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasant Kanya Mahavidyalaya: Third day of cultural festival decorated with coordination of modernity and antiquity.

Vasant Kanya Mahavidyalaye:आधुनिकता और प्राचीनता के समन्वय से सजा सांस्कृतिक उत्सव का तीसरा दिन

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Vasant Kanya Mahavidyalaya: Third day of cultural festival decorated with coordination of modernity and antiquity.
वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सर्जना के तीसरे दिन प्राचीनता और आधुनिकता का समन्वय देखने को मिला। छात्राओं ने एक तरफ मंच पर कई भाषाओं में लोकगीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, दूसरी तरफ कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल आर्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम की शुरूआत ग्राफिक डिजाइनिंग (लोगो मेकिंग) प्रतियोगिता से हुई। इसमें छात्राओं ने एडोब, फोटोशॉप और कोरल-ड्रॉ का प्रयोग करते हुए लोगो डिजाइन किया। इसके बाद गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने पंजाबी, गुजराती, हिंदी, भोजपुरी और बंगाली में गीत की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान खींचा। वाद-विवाद में रील्स ओटीटी और आधुनिक सिनेमा-रचनात्मक अभिव्यक्ति या भटकाव विषय के पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखी। इस दौरान डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव, डॉ. अनुराधा बापुली, डॉ. सुनीता दीक्षित, प्रोफेसर सीमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed