फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna sewerage pipeline along Bicegi

वरुणा किनारे बिछेगी सीवेज पाइप लाइन 

Mon, 09 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Varuna sewerage pipeline along Bicegi
वरुणा नदी के सुदंरीकरण के लिए कराई जा रही ड्रेजिंग।
वरुणा कॉरिडोर विकसित करने के लिए अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के साथ ही नदी को स्वच्छ करने की कवायद भी तेज हो गई है। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर रविवार को सिंचाई विभाग, जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर इसकी कार्ययोजना की रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन


तय हुआ कि वरुणा किनारे सीवेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नदी में गिरने वाले 14 नालों को इस पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवेज को पाइप लाइन के जरिये दीनापुर और गोइठहां में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्ययोजना परवान चढ़ी तो सीवर-नालों से दूषित हुई वरुणा को स्वच्छ बनाने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय राजघाट से लेकर कैंटोनमेंट क्षेत्र तक वरुणा में 14 नालों का अवजल बहता है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर के लिए ड्रेजिंग शुरू होने और अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई रणनीति बनने के बाद कमिश्नर ने वरुणों में नालों का गिरना रोकने के लिए मुकम्मल कार्ययोजना बनाने की ताकीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भगवानपुर में हुई बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के संजय सिंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह के अलावा जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। तय किया गया कि शहरी क्षेत्र के सीवेज को चौकाघाट में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन और वरुणा पार के सीवेज को पांडेयपुर में पंपिंग स्टेशन के माध्यम से दीनापुर और गोइठहां में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि दस मई को मुख्य सचिव आलोक रंजन वरुणा कॉरिडोर का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उसके मद्देनजर भी संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed