फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna crosses warning mark Ganga water level drops in Kashi situation persisted for three consecutive years

वरुणा चेतावनी बिंदु पार: काशी में गंगा का जलस्तर घटा, तीन साल से लगातार ऐसी स्थिति; लोग बोले- नहीं मिल रहा मदद

Thu, 27 Aug 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 05:45 AM IST
सार

वरुणा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है, जबकि गंगा का जलस्तर घटने लगा है। बुधवार को वरुणा का जलस्तर 70.21 मीटर और गंगा का 67.97 मीटर दर्ज किया गया। लगातार तीसरे वर्ष वरुणा के चेतावनी बिंदु पार करने की स्थिति बनी है। इससे तटीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन
Varuna crosses warning mark Ganga water level drops in Kashi situation persisted for three consecutive years
गंगा आरती का भी स्थल बदला। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले में गंगा के जलस्तर में बीते तीन दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, वरुणा चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है। गंगा का जलस्तर 67.92 मीटर है। जबकि, वरुणा का जलस्तर 70.21 मीटर है जो चेतावनी बिंदु के बराबर है। गंगा के जलस्तर के ऐसे हालात तीन साल से लगातार देखे जा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को वरुणा का जलस्तर 70.21 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


यह चेतावनी बिंदु के बराबर है। हालांकि, पानी में बढ़ाव फिलहाल स्थिर है। लेकिन, पानी बढ़ने के कारण तटवर्टी क्षेत्रों में दुश्वारियां अधिक हैं। वरुणा किनारे जीवनयापन करने वाले या तो अपने घरों की छत पर गुजारा कर रहे हैं या फिर किराये के मकान में शिफ्ट हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

Varuna crosses warning mark Ganga water level drops in Kashi situation persisted for three consecutive years
वाराणसी में दिनोंदिन बढ़ रहीं गंगा। - फोटो : संवाद

तीन साल से यही ट्रेंड, अगस्त के अंतिम सप्ताह में घटता है जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों से जलस्तर के घटने का ट्रेंड बरकरार है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल अगस्त के पहले दूसरे सप्ताह में जलस्तर तेजी से बढ़ता है और अंतिम सप्ताह में इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। साल 2023 में अगस्त के अंतिम सप्ताह में जलस्तर 64.76 मीटर, अगस्त 2024 में 66.96 मीटर, 2025 में 67.86 मीटर दर्ज किया गया।

दो दिन हुई लगातार बारिश के साथ बिजली कटौती ने भी किया परेशान
बारिश और जलभराव के साथ ही लोग बिजली कटौती से भी परेशान रहे। बुधवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चार से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई। शहर के सिगरा, महमूरगंज, लहुराबिर, पांडेयपुर, हुकुलगंज, मंडुवाडीह, महमूरगंज, लंका, सामनेघाट, आदमपुर आदि क्षेत्रों में कटौती हुई। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों जैसे चोलापुर, महावीर, रोहनिया, राजातालाब, चिरईगांव, चौबेपुर आदि क्षेत्रों में कटौती हुई। 

राजातालाब में बुधवार की शाम विद्युत तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शाहंशाहपुर, पनियरा, नरोत्तमपुर, सिहोरवा सहित कई गांव में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। राजकीय पशुधन फॉर्म के पास पेड़ की डाली टूटने से 11 केवी का तार टूट कर नीचे गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। विभाग ने एक घंटे में विद्युत लाइन आपूर्ति बहाल किए जाने की बात बताई है।

विज्ञापन

Varuna crosses warning mark Ganga water level drops in Kashi situation persisted for three consecutive years
वरुणा का पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। - फोटो : अमर उजाला

तिरपाल में चू रहा था पानी, कोने में बच्चों को लेकर बिताई रात
सलारपुर में टेंट लगाकर किसी तरह गुजारा कर रहे लोगों को सोमवार और मंगलवार की रात बिताना बहुत भारी पड़ा। घर के बाहर ऊंचे मैदान में टेंट लगाकर इन दिनों गुजारा कर रहीं चंदा देवी ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही पानी बरस रहा था। शाम होते होते पानी टेंट के अंदर आने लगा। रात तक पानी भर गया। इस कारण 4 बच्चों को लेकर टेंट के एक कोने में गुजारा करना पड़ा। पीड़ित अनिल वर्मा ने बताया कि टेंट में किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। बच्चों को लेकर रहना मुश्किल है। प्रशासन इस बार सुस्त है। कोई झांकने भी नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed