फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna began work on corridor

वरुणा कॉरिडोर पर शुरू हुआ काम

Mon, 28 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Varuna began work on corridor
वरुणा नदी सफाई अभियान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वरुणा कॉरिडोर’ को संवारने का काम रविवार से शुरू हो गया। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के सख्त तेवर का ही असर रहा कि निर्देश के 24 घंटे के अंदर ही वरुणा नदी में ड्रेजिंग शुरू करा दी गई। सिंचाई विभाग की टीम रविवार को दो पोकलैंड मशीनों के साथ शास्त्री घाट पहुंची। पहले चरण में शास्त्रीघाट से चौकाघाट पुल के बीच वरुणा में ड्रेजिंग की जाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय से वरुणा कॉरिडोर पर काम शुरू होने की प्रतीक्षा की जा रही थी। इसके मद्देनजर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को वरुणा नदी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द कार्ययोजना उन्हें उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, नदी में ड्रेजिंग कराई जाए। इसके अलावा कमिश्नर ने वरुणा के जलप्रवाह के लिए चैनल गेट बनाया जाए। वरुणा कॉरिडोर के लिए नदी के दोनों तरफ सीमांकन कार्य दो दिन के भीतर हर हाल में पूरा कराने के साथ ही सीमांकन के पत्थरों पर लाल निशान लगाने की ताकीद की थी।
विज्ञापन


मौके पर आवश्यक सूचना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। रविवार को ड्रेजिंग के लिए दो पोर्कलैंड मशीन की मदद ली गई। इस दौरान सिंचाई विभाग के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ड्रेजिंग के बाद दूसरे चरण में वरुणा तट पर दोनों ओर लंबा प्लेटफार्म बनाने की योजना है। नदी के पानी को साफ करके उसमें पैडल वोट चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed